बाँदा २३ जनवरी २६*ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुई 08 वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द ।*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में दिनांक 23.01.2026 को थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा गुम/भटकी हुई 08 वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता कर सकुशल सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि आज दिनांक 23.01.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक चिल्ला रोड पर एक 08 वर्षीय बच्ची जो अपने परिजनो से बिछड़ गई थी और काफी रो रही थी । पुलिस द्वारा मौके पर जाकर बच्ची को चौकी सिविल लाइन लाया गया और चौकी प्रभारी सिविल लाइन श्री आनंद साहू द्वारा टीम गठित कर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्ची वर्तमान में साहब तालाब जेल रोड के पास रहती है और अपने दादा-दादी के साथ जिला अस्पताल आई थी और उसी दौरान वह भटक कर महाराणा प्रताप चौक चिल्ला रोड पर पहुंच गई थी । पुलिस टीम द्वारा बच्ची को सकुशल उसके दादा-दादी को सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया ।
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन