बहराइच31अक्टूबर24*कच्ची शराब, मोटरसाइकिल व साइकिल सहित 3 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार।
07 पिपिया व एक ट्यूब मे 150 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण व 01 अदद मोटर साइकिल व 02 अदद साइकिल के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट राम निवास चंचल युपी आज तक बहराइच
मोतीपुर बहराइच। जनपद पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हीरालाल कनौजिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत समय माता मंदिर के निकट सरकारी जंगल में बबई नाला के किनारे बहद ग्राम गुलरा से 03 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि मै उ0नि0 हरिद्वार तिवारी मय हमराह का0 गौरव गौड , का0 जितेन्द्र गुप्ता , का0 गणेश पाण्डेय ,का0 अखिलेश कुमार, का0 विनय कुमार के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि समय माता मंदिर के निकट सरकारी जंगल में बबई नाला के किनारे बहद ग्राम गुलरा के पास कुछ लोग भट्ठी लगाकर कच्ची शराब बना रहा है विश्वास कर दबिश दी गयी तो जाकिर पुत्र स्व0 सत्तार 2. रंजीत पुत्र मजीद 3. सुहेल पुत्र सलीम निवासी नयापुरवा दा0 गायघाट थाना मोतीपुर जनपद बहराइच अभियुक्तगणों को 150 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने उपकरणव एक अदद मोटर सायकिल व 02 अदद सायकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 542/24 धारा 60,60(2) ,72 Ex Act व धारा 274 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

More Stories
पंजाब3मई26*🔴न्यूयार्क निवासी कुक्कड़ दंपती ने समर्थ ओल्ड एज होम एवं उदभव आवास के निर्माण में दिया 6 लाख का सहयोग*
लखनऊ3मई26*विधानसभा चुनाव से पहले सपा का छोटे दलों पर फोकस, जिलावार गठबंधन के रास्ते भी तलाशेगी पार्टी
लखनऊ3मई26*भाजपा को बूथों पर मजबूत करने के लिए संगठन ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री संगठन ने की बैठक