बहराइच19मार्च*डीएम आवास पर परम्परागत ढंग से मनाया गया होली पर्व
प्राकृतिक रंगों व रंग बिरंगे फूलों की पंखुडि़यों से खेली गई होली
बहराइच। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र के सरकारी आवास पर रंगों का पर्व होली परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी आवास पहुॅचने वाले अतिथियों का डीएम डाॅ. दिनेश चन्द्र द्वारा अतिथि देवो भवः की तजऱ् पर स्वागत किया गया। होली के अवसर पर आये हुए मेहमानों को डीएम अपने हाथों से स्वास्थ्यवर्द्धक ताज़े गन्ने के रस का गिलास पेश किया। डीएम आवास पर आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक रंगों तथा रंग बिरंगे फूलों की पंखुडि़यों से होली खेला गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी सहित जिले के अन्य अधिकारी व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रिपोटः-
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच।
दिनांकः-19 मार्च 2022
मो.9792114006, 9415593246

More Stories
अयोध्या11मई26*जनता का सेवक,जनता के द्वार”अभियान से गांव-गांव पहुंच रहा समाजवाद का संदेश
सुलतानपुर11मई26* 24 घंटे में 4 बड़ी वारदातें: छात्र ने की आत्महत्या, सड़क हादसों में 2 की मौत*
जयपुर11मई26*देश के सबसे गर्म इलाकों में राजस्थान के 3 शहर, बाड़मेर, फलोदी और जैसलमेर में पारा 46 डिग्री के पार*