April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बदायूँ 24अप्रैल26*किन्नरों का नेग के नाम पर आतंक दूल्हे के भाई को मारी गोली*

बदायूँ 24अप्रैल26*किन्नरों का नेग के नाम पर आतंक दूल्हे के भाई को मारी गोली*

बदायूँ 24अप्रैल26*किन्नरों का नेग के नाम पर आतंक दूल्हे के भाई को मारी गोली*

*आखिर नेग की आड़ में किन्नरों की डकैती पर सरकार कब लगाएगी रोक*

बदायूं में शादी के दौरान ₹11,000 के नेग को लेकर किन्नरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दूल्हे का 16 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने सपा किन्नर महासभा के जिलाध्यक्ष समेत 6 किन्नरों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया है.बदायूं में मनमाना नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए गांववालों ने किन्नरों को बंधक बना लिया। साथ ही पुलिस बुला ली।पुलिस ने घायल दूल्हे के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी ने बताया कि किन्नरों की कार से 2 तमंचे, कैंची और लाठी-डंडे मिले हैं। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र का गुरुवार का है। 22 अप्रैल (बुधवार) की रात हुसैनपुर गांव में प्रेम शंकर की बेटी की बारात आई थी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कथरा गांव में रहने वाले नेमचंद्र अपने बेटे नरेंद्र की बारात लेकर पहुंचे थे। दोनों गांव के बीच की दूरी करीब 28 किमी है। बारात में 70 से 80 लोग आए थे।धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ और शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल के बाद काफी लोग घर लौट गए। रात में शादी की बाकी रस्में हुईं। गुरुवार तड़के फेरे हुए। इसके बाद दुल्हन को विदा कराने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच 6 किन्नर कार से वहां पहुंचे।

*पिता ने 2100 रुपए देने की पेशकश की*

किन्नरों ने शादी की खुशी में दूल्हे के पिता नेमचंद्र से 21 हजार रुपए का नेग मांगा। इस पर नेमचंद्र ने 2100 रुपए देने की पेशकश की। किन्नर 21 हजार लेने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान वे लगातार अभद्रता और गाली-गलौज करते रहे। जबकि मौके पर महिलाएं, बाराती और गांववाले भी मौजूद थे।

*मनमाना नेग नहीं मिला तो बद्दुआ देने लगे*

लोगों ने किन्नरों से खुशी के माहौल में गाला-गलौज नहीं करने की बात कही। दूल्हे के पिता ने कहा कि 2100 रुपए ले लीजिए और बच्चों को आशीर्वाद देकर जाइए। इस पर किन्नर भड़क गए और बद्दुआएं देने लगे। इसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया।

*पिता के पास खड़े बेटे को गोली लगी*

इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच उनमें से एक किन्नर दौड़कर गया और अपनी कार से तमंचा निकाल लाया। वह लोगों को धमकाने लगा और फायरिंग कर दी। दूल्हे नरेंद्र का भाई गौरव पिता के बचाव में वहीं खड़ा था। गोली उसको लग गई।

*फायरिंग के बाद भगदड़ मची*

फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। किन्नरों के हंगामे की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देखकर किन्नरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने उन्हें बंधक बना लिया। वहां से भागने नहीं दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

*पुलिस को गाड़ी से तमंचा-कैंची मिले*

पुलिस मौके पर पहुंची और 6 किन्नरों को हिरासत में ले लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर दो तमंचे, कैंची और लाठी-डंडे बरामद हुए। पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।चाचा बोले- किन्नरों ने कपड़े उतारकर हंगामा किया दुल्हन के चाचा फूलसिंह ने बताया- सुबह करीब 5 बजे बोलेरो में सवार होकर 6 किन्नर पहुंचे थे। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ये लोग बारातियों से 21 हजार रुपए मांगने लगे। दूल्हे के पिता ने 2100 रुपए दिए तो किन्नर आगबबूला हो गए। इसके बाद वे लोग कपड़े उतारकर हंगामा करने लगे।

*समधी के हाथ से कैश का बैग छीना*

चाचा ने बताया- किन्नरों ने मेरे समधी नेमचंद्र के हाथ से कैश बैग छीन लिया। बैग में करीब 60 हजार रुपए थे। विरोध पर गाड़ी में से तमंचा निकालकर लाए और फायरिंग शुरू कर दी। ईंट-पत्थर भी फेंके। इस हमले में दूल्हे के भाई गौरव को गोली लग गई। वह भी घायल हो गया सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि 6 किन्नरों को हिरासत में लिया गया है। इनमें सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। दूल्हे के भाई को सिर पर ईंट लगने की पुष्टि हुई है। लूट की कोशिश, जानलेवा हमला, बलवा, पथराव और दहशत फैलाने का केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट भी लगा है।

Taza Khabar