बड़ौत/मेरठ16मार्च25*एटीएम से पांच करोड़ से अधिक धनराशि निकालने के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार*
बड़ौत और बागपत जिले के 24 एटीएम से 5.26 करोड़ रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें कंपनी के आरोपित कर्मचारी गौरव की पत्नी और मां के अलावा दूसरे कर्मचारी राकी की मां शामिल है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया। गौरव की चार माह की बेटी भी मां के साथ ही जेल में गई है।इस मामले में कोई गिरफ्तारी न होने पर सीएमएस कंपनी के अधिकारियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों लखनऊ में डीजीपी प्रशांत कुमार से भी मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने फरार चल रहे दोनों कर्मचारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
More Stories
चंडीगढ़ 26 सितम्बर 26*📰 हरियाणा की जिला-वार बड़ी खबरें*
पूर्णिया26 सितंबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP का धरना प्रदर्शन
बांदा 26 सितंबर 26*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट