फाजिल्का27मई*नगर थाना पुलिस ने दो युवकों को 5 ग्राम हैरोइन, 16 हजार रूपये ड्रग मनी सहित काबू किया
अबोहर, 27 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सतपाल, एएसआई अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी बिजली घर के पास मलोट रोड दौराने गश्त जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि गुरदास सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी संगराना जिला मुक्तसर साहित, हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी पुत्र बल्ली सिंह वासी बूड़ा गुज्जर श्री मुक्तसर साहिब नशे बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दोनों को काबू किया। दोनों से 5 ग्राम हैरोइन व 16 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना नं.1 में मामला दर्ज किया गया। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:7 जानकारी देती पुलिस टीम।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी