फाजिल्का27मई*लडक़ी को भगाने वाले आरोपी ने 5 साल बाद अदालत में किया आत्मसमर्पण
अबोहर, 27 मई (शर्मा): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज श्री जगमोहन संघा की अदालत में थाना खुईयांसरवर द्वारा भगौड़ा घोषित करने के बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र दीवानचंद वासी तूतवाला ने आत्मसमर्पण किया है। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के बयानों पर उसकी नाबालिग लडक़ी मनजीत कौर को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में मुकदमा नं. 72, 6.09.2017 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत गुरप्रीत सिंह पुत्र दीवानचंद वासी तूतवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि लडक़ी को न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर 164 के बयान दर्ज करवाये गये हैं। लडक़ी अपनी मर्जी से रहना चाहती है। थाना खुईयांसरवर प्रभारी राजवीर कौर ने बताया कि आरोपी को प्रोटैक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपी को 29.09.2019 को अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6 जानकारी देते थाना प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*