फाजिल्का23मई*चोरी के मोटरसाईकिल व अन्य सामान सहित 1 काबू, दो फरार
अबोहर, 23 मई (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुरशे कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने रिद्धी-सिद्धी कालोनी के निकट चोरी करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र निशान सिंह वासी गली नं. 2 रामनगर अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से 1 मोटरसाईकिल, एक बिजली वाला स्टाटर व अन्य सामान बरामद किया है। दो आरोपी इस मामले में फरार बताये जा रहे हैं। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने ओमकार शाक्य पुत्र राम स्वरूप वासी गली नं. 2 न्यू शिव शाक्य नगर अबोहर के बयानों के आधार पर उसके खेत में से सामान चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जिनमें से एक आरोपी को काबू कर लिया गया है जबकि दो आरोपी फरार हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा 12जून26*भाजपा शासन में महोबा विकास पथ की ओर अग्रसर.. एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर
महोबा12जून26*कबरई में विधायक ने पेयजल योजना की प्रगति की लिया जायजा,समय से पूरा करने के लिए दिखाए तेवर
मथुरा 12 जून 26*थाना माँट पुलिस द्वारा अभियुक्त को 36 पव्वा अवैध देशी शराब नगीना मार्का सहित किया गिरफ्तार ।*