फाजिल्का पंजाब01फरवरी*थाना खुईयासरवर पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम अफीम अदालत में पेश की
अबोहर, 01 फरवरी (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी बलजीत सिंह, नाका गुमजाल के प्रभारी एएसआई हरमिंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चंद्राराज ट्रैवल्स बस को रोककर तलाशी ली तो कंडक्टर सीट के नीचे एक थैला बरामद हुआ। थैले में से 1 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। थैला मालिक फरार बताया जा रहा है। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना खुईयांसरवर के प्रभारी बलजीत सिंह ने मैडम रूबीना जोसन की अदालत में अफीम को पेश किया। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 2 पुलिस पार्टी अदालत में अफीम पेश करती।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🙋♂️सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*