उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- गोरखपुर के दौरे पर हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुबह पूजा अर्चना और गौ सेवा करेंगे सीएम, रखनाथ मंदिर में लगेगा जनता दर्शन कार्यक्रम, गोरखपुर से लखनऊ को प्रस्थान करेंगे सीएम योगी, 11.45 बजे परियोजनाओं की करेंगे शिलान्यास, छावनी परिषद की परियोजनाओं की शिलान्यास, दिलाकुशा गार्डन में होगा शिलान्यास कार्यक्रम, प्रेरणा स्थल में प्रतिमा का करेंगे अनावरण,. वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण
➡लखनऊ- जयंत चौधरी आज लखनऊ में करेंगे शक्ति प्रदर्शन, 2027 चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन, संगठन की तैयारियों का लिया जाएगा जायजा, जाट और ब्राह्मण समीकरण पर होगी चर्चा, ब्राह्मण समाज में बढ़ती सक्रियता पर मंथन, बूथ स्तर तक संगठन की तैयारी पर फोकस, गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम
➡लखनऊ – कबाड़ की दुकान हटाने पहुंची नगर निगम टीम, जोन-6 की टीम ने मौके पर की कार्रवाई, कार्रवाई को लेकर मौके पर जमकर हंगामा, लोगों ने नगर निगम कार्रवाई का किया विरोध, 26 अगस्त को नोटिस मिलने का आरोप, नोटिस का जवाब देने के बावजूद दबाव का आरोप, दुकान खाली कराने को लेकर बढ़ा विवाद, नगर निगम टीम और पीड़ित पक्ष आमने-सामने, हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा, लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ- लोधी समाज के लिए आज BJP का कार्यक्रम, लोधी समाज को जोड़ने के लिए आज कार्यक्रम , वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की लगी प्रतिमा , आज प्रेरणा स्थल के पास प्रतिमा का अनावरण, प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री योगी , लोधी समाज के नेता, विधायक रहेंगे मौजूद , 6% आबादी, 125 विधानसभा सीटों पर असर, सीएम योगी, राजनाथ सिंह कार्यक्रम में रहेंगे
➡लखनऊ – विश्व हिंदू रक्षा परिषद का आज मथुरा कूच, सुबह 11 बजे लखनऊ से रवाना होंगे कार्यकर्ता, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर मथुरा पहुंचेंगे, रास्ते में मांस-मदिरा को लेकर भी उठाएंगे मुद्दा
➡मुजफ्फरनगर- दारुल उलूम रहीमिया मदरसे का अवैध निर्माण, अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी, राजस्व कोर्ट के आदेश में सार्वजनिक भूमि घोषित- SSP, मदरसा संचालकों ने स्वयं निर्माण गिराना शुरू किया-SSP, 29 अगस्त को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया- SSP
➡कानपुर- यूपी T 20 का 25वां लीग मैच, नोएडा और कानपुर की टक्कर, कानपुर ने नोएडा को 8 विकेट से हराया, नोएडा ने 12 ओवर में 128 रन बनाए थे, माधव कौशिक ने 11 गेंदों में 31 रन बनाए, कानपुर ने निर्धारित ओवरों में रनचेज किया
➡झांसी – बंद मकान में बुजुर्ग दंपती के शव मिले, दोनों शव करीब चार से पांच दिन पुराने, घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था , बेटा वेंटिलेशन के रास्ते मकान के घुसा, दुर्गंध आने पर बेटे ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पति-पत्नी गोविंदपुरी में अकेले रहते थे, जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला
➡अम्बेडकरनगर – डीएम ईशा और एसपी प्राची ने किया निरीक्षण , जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण , देर रात जेल निरीक्षण से जेल कर्मियों में हड़कंप , बैरक, परिसर में नहीं मिला कोई भी प्रतिबंधित सामान.
➡ललितपुर- सड़क पर गड्ढे से बाइक अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में दम्पति की मौत, 2 मासूम घायल , जखोरा के राजपुर कोटरा निवासी थे मृतक, भाई के घर से लौट रहा था परिवार, 3 और 5 साल के मासूम घायल इलाज जारी, तालबेहट क्षेत्र हाइवे गांव कडेसराकलां की घटना
➡प्रयागराज – तेजी से बढ़ रहा गंगा और यमुना का जलस्तर, संगम स्थित लेटे हनुमान जी को स्नान कराया, सुबह 3.45 बजे जल मंदिर के गर्भगृह पहुंचा, पुजारी ने मां गंगा का किया स्वागत , सुरक्षा कारणों से लेटे हनुमान जी का कपाट बंद
➡रायबरेली- तेज रफ्तार दो बाइकों में टक्कर, बाइक सवार महिला समेत 4 लोग घायल, सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती, दो गंभीर घायल लखनऊ रेफर हुए, मिलएरिया क्षेत्र के बंदरामऊ की घटना
➡रायबरेली- नगर पालिका की लापरवाही से लोग परेशान, वार्ड नंबर 15 जफर नगर में हुआ जलभराव, राहगीरों और स्थानीय लोगों की बढ़ी मुश्किलें
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🙋♂️सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*