फतेहपुर17अक्टूबर25*राहुल गांधी ने मृतक हरिओम के परिवार से मुलाकात के बाद सरकार पर साधा निशाना, कहा — “अपराधी परिवार नहीं, सरकार है जो न्याय मांगने वालों को कैद कर रही है”*
*फतेहपुर।*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। परिवार से करीब आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि “अपराध परिवार ने नहीं किया है, बल्कि अपराध उनके खिलाफ हुआ है।”
राहुल गांधी ने कहा कि परिवार को न्याय मांगने पर डराया और घर में बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि “परिवार को घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा, यहां तक कि घर के अंदर एक लड़की है जिसे ऑपरेशन करवाना है, लेकिन वह भी नहीं कर पा रही है क्योंकि सरकार ने पूरे परिवार को कैद कर रखा है।”
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी एक दलित अधिकारी ने आत्महत्या कर ली थी, वहां भी वे गए थे और अब हरिओम के परिवार से मिलने आए हैं। राहुल ने कहा कि “दलितों पर अत्याचार, हत्या और बलात्कार की घटनाएं देशभर में बढ़ रही हैं।

More Stories
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”
बुलंदशहर19जून26*औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर मोड़ पर स्थित खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
लखनऊ १९ जून २०२६ * पूर्वांचल में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी : बांदा रहा देश में सबसे गर्म