प्रयागराज29मार्च25*एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या*
*हाई सिक्योरिटी एरिया में वारदात को दिया गया अंजाम*
*प्रयागराज।**पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा उम्र 50 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एसएन मिश्रा घर के अंदर सो रहे थे किसी अनजान व्यक्ति ने दरवाजा खटखटा कर जगाया और खिड़की खोलते ही गोली मारकर फरार हो गया। घटना सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे परिजन भागकर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल अवस्था में अफसर को तुरंत मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स और पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम द्वारा कमरे की गहन जांच की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वारदात हाई सिक्योरिटी वाले बम्हरौली इलाके में सेंट्रल एयर कमांड कैंपस के अंदर बनी कॉलोनी में हुई।
कैंपस में नार्थ जोन में चीफ इंजीनियर का आवास है। घटना के बाद आसपास का एरिया पूरी तरह से सील किया गया। किसी को भी अंदर आने – जाने नहीं दिया जा रहा है। वारदात के समय पत्नी, बेटा और नौकरानी घर में मौजूद रही हैं। पुलिस के मुताबिक एसएन मिश्रा बिहार के सासाराम जिले के रहने वाले हैं। दो साल पहले ट्रांसफर होकर प्रयागराज आए हैं। कैंपस के अंदर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी नौकरी के बाइस साल पूरे हो चुके थे। वारदात के वक्त पत्नी, बेटा और नौकरानी घर में थीं। अफसर की एक बेटी बाहर रहकर पढ़ाई करती है।
*डीआईजी बोले गेट से नहीं आए हमलावर*
प्रयागराज डीआईजी अजय पाल शर्मा के अनुसार हमलावर गेट से आते हुए नजर नहीं आए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाउंड्री वाल को फांदकर आए और वारदात को अंजाम देकर चले गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी में कैंपस के अंदर कोई बाहरी शख्स आते हुए नजर नहीं आ रहा है।
डीसीपी अभिषेक भारती के अनुसार फोरेंसिंक टीम को कई साक्ष्य मिले हैं जिसकी मदद से हमलावर तक पहुंचा जा सकता है। घटनास्थल के आसपास कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसकी गंभीरता पूर्वक जांच-पड़ताल की जा रही रही है। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है, पुलिस उस शख्स के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस और एयरफोर्स की जांच में चीफ इंजीनियर से पारिवारिक या निजी रंजिश के ऐंगल की भी जांच की जा रही है। एयरफोर्स में करोड़ों के सिविल वर्क होते हैं किसी ठेकेदार या टेंडर को लेकर कोई ताजा मामला तो नहीं है उसकी भी जांच की जा रही है। चीफ इंजीनियर के मोबाइल की भी बारीकी से जांच हो रही है। तमाम पहलुओं के साथ ऑफिस स्टाफ को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
अयोध्या.20जून*अयोध्या नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली20जून26*डीडी किसान से देशभर में पहुंचेगा प्रधानमंत्री मोदी का योग संदेश
राँची झारखण्ड20जून26*एक बार भोजन कर जिंदा रहते बिरसा मुंडा के गांववासी : एन डी पी एफ