प्रयागराज26जुलाई25*कूटरचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी रिट याचिका दायर करने के आरोपी गिरफ्तार।
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कूटरचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी रिट याचिका दायर करने के आरोपित संजीव गौड़ और उसकी पत्नी आराधना गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दोनों के खिलाफ बीते साल कैंट थाने में नोएडा निवासी कारोबारी अनुपम घोष की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। गिरफ्तार दंपती हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 54 के रहने वाले हैं।
बताया गया है कि नोएडा निवासी कारोबारी अनुपम घोष मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्ट्री है। उनका कहना है कि मेसर्स स्वेयर हेल्थकेयर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि इससे परेशान होकर विपक्षी संजीव और उनकी पत्नी ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर सांठगांठ की।
फिर उनके कर्मचारियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन उस केस फाइनल रिपोर्ट लग गई थी। इसके बाद संजीव ने हाईकोर्ट को गुमराह कर आदेश करवाने के लिए उनका फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर फर्जी रिट याचिका दायर की।
इसका पता चलने पर वह परेशान हो गए और फिर केस दर्ज कराया। कैंट इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*