प्रयागराज11जुलाई23*कोर्ट में नहीं हाजिर हुईं ज्योति मौर्या, वकीलों से भिजवाई हाजिरी माफी अर्जी,
पति आलोक मौर्या ने बयां किया दर्द !*
प्रयागराज; पीसीएस अधिकारी *ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का विवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे है.* गांव से लेकर शहर तक इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है. पीसीएस पत्नी व सफाईकर्मी पति के बीच जारी विवाद के मामले पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई.
*प्रयागराज पारिवारिक कोर्ट में आज मंगलवार को हुई सुनवाई में ज्योति मौर्या नहीं पहुंचीं… लेकिन पति आलोक मौर्या कोर्ट में पेश हुए और अपना पक्ष रखा.* मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने जो आरोप लगाए थे वह सभी जांच में सही पाए गए हैं. आलोक मौर्या ने कहा कि हम चाहते हैं मनीष दुबे व जो भी दोषी पाए जाएं उन पर कड़ी कार्रवाई हो, जिससे कोई औऱ दूसरा परिवार ना टूटे.
*गौरतलब है कि ज्योति मौर्या ने अपने पति आलोक और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था.* आज कोर्ट में इसी मामले पर सुनवाई होनी थी. लेकिन ज्योति मौर्या कोर्ट में पेश नहीं हुईं. आलोक मौर्य़ा का आरोप है उनके परिवार में आईपीएस अधिकारी मनीष दुबे की वजह से फूट पड़ी है.
*बता दें कि ज्योति मौर्या उस वक्त चर्चा में आईं थीं, जब उनके पति ने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए जान बचाने की गुहार लगाई थी.* फिलहाल पति-पत्नी का विवाद कोर्ट में विचारधीन है. आगे चल कर दोनों की राहें अलग होंगी या दोनों साथ ही रहेंगे यह वक्त ही बताएगा. लेकिन मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लोग ज्योति मौर्या को दोषी बता रहे है तो कुछ लोगों के निशाने पर आलोक मौर्या हैं.

More Stories
*बांदा 27 जून 26*हिसार में बंधुआ बनाए गए 58 मजदूर मुक्त, यूपी-एमपी के बच्चे और महिलाएं भी शामिल –
बांदा 27 जून 26*के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हुए युवा और प्रबुद्ध जन:*
बांदा 27 जून 26*तुलसी शाखा बांदा में मनाया गया हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई पुष्पांजलि*