पूर्णिया18अगस्त26*डीआईजी चौक गोलीकांड: फरार आरोपी पर पूर्णिया पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी
आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया 17 अगस्त
*रिपोर्ट: पूर्णिया SDPO-1 की प्रेस कॉन्फ्रेंस*
पूर्णिया बिहार ,पूर्णिया के डीआईजी चौक पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की घोषणा की है, इस संबंध में SDPO-1 श्री अभिनव पराशर ने आज अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी,
*मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित*
SDPO ने बताया कि गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी ऋषभ सिंह पर पूर्णिया पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
*पुलिस कर रही है सख्ती*
उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा,
*जनता से की अपील*
SDPO श्री अभिनव पराशर ने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी को भी आरोपी *ऋषभ सिंह* के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा,

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 पूर्णिया में विकास और जनकल्याण योजनाओं की धीमी रफ्तार पर DM अंशुल कुमार सख्त
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया से 87 मुखिया हुए रवाना, बनारस में सीखेंगे “बेहतर पंचायत” का पाठ*
नई दिल्ली18अगस्त26*रामधन गबन मामले की SIT की रिपोर्ट साझा करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया।