August 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर18अगस्त26*विद्यालय की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर विधायक मुरारी पासवान ने लिया संज्ञान,

भागलपुर18अगस्त26*विद्यालय की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर विधायक मुरारी पासवान ने लिया संज्ञान,

भागलपुर18अगस्त26*विद्यालय की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर विधायक मुरारी पासवान ने लिया संज्ञान,

अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश*

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय फेकू टोला में शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र छात्राओं के द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा विधायक मुरारी पासवान ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।छात्रा ने विद्यालय में सभी विषयों की नियमित पढ़ाई नहीं होने तथा शिक्षकों के विद्यालय आने के बावजूद पढ़ाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने की शिकायत करते हुए माननीय विधायक से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा विधायक मुरारी पासवान ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विधायक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनका भविष्य किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, सभी विषयों की नियमित पढ़ाई हो और शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें—यह सुनिश्चित करना जरूरी है।

Taza Khabar