पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर जताया दुःख*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने डगरूआ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मोहम्मदपुर बरसोनी गांव में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक बादल कुमार के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
सांसद पप्पू यादव ने कहा, “इस प्रकार की दुखद घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं और ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की।
मोहम्मदपुर बरसोनी, वार्ड संख्या 05 निवासी श्री अरुण मंडल के 20 वर्षीय इकलौते पुत्र बादल कुमार की हाल ही में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। बादल कुमार पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल में ड्रेसर के रूप में कार्यरत थे और परिवार की बड़ी उम्मीद माने जाते थे।
सांसद पप्पू यादव ने परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा, “इतनी कम उम्र में एक होनहार युवक का यूं असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है।” उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी से बातचीत कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह भी किया।
इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने क्षेत्र में हुई एक अन्य दर्दनाक घटना पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “डगरूआ में 14 वर्ष की एक बच्ची की हत्या की घटना बेहद चिंताजनक और समाज को झकझोर देने वाली है।” उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि हम किस तरह का समाज और राज्य बना रहे हैं।
सांसद ने कहा, “अब समाज और जनता को तय करना होगा कि वे केवल नेताओं के झूठे आश्वासनों के झांसे में आते रहेंगे या फिर अपने अधिकार और सुरक्षा के लिए आवाज उठाएंगे।”
इसके बाद सांसद पप्पू यादव डगरूआ थाना अंतर्गत बरसोनी पंचायत टोला पहुंचे, जहां उन्होंने श्री संतोष जी के परिवार से मुलाकात की। श्री संतोष के पिताजी स्वर्गीय दीपनारायण विश्वास का हाल ही में निधन हो गया था। सांसद ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में वे और उनका पूरा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।
सांसद पप्पू यादव ने कहा, “समाज में बढ़ती हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और सरकार को गंभीरता से कदम उठाने होंगे।” उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी आपसी भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की अपील की, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
इस अवसर पर मो इस्राइल आजाद, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय विश्वास जिला परिषद, अरुण यादव, सुडु यादव, मो पप्पू, सुमित यादव आदि उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*