पूर्णिया बिहार6मार्च25* पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने किया बड़ा खुलासा, 5080 लीटर शराब जब्त*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने जलालगढ़ थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि रात्रि में जलालगढ़ थाना को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्युरो, बिहार, पटना से सूचना मिली कि एक दस चक्का टैंक लॉरी जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या NL02Q 8091 है, से शराब की बड़ी खेप पूर्णियाँ की ओर जा रही है।
इस सूचना पर तत्काल जलालगढ़ थाना के द्वारा फोर लेन सड़क पर स्थित मिश्रीलाल चौक पर वाहन जाँच प्रारम्भ किया गया। वाहन जाँच के दौरान रजिस्ट्रेशन संख्या NL02Q 8091 की टैंक लॉरी को अररिया की ओर से आते देख रोका गया। वाहन रोकने के दौरान वाहन चालक ने रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने बताया कि टैंक लॉरी का ढक्कन खोलकर जाँच किया गया तो टैंक लॉरी के अन्दर शराब पाया गया। तत्पश्चात उक्त टैंक लॉरी को थाना ला कर विधिवत तलाशी लिया गया तो टैंक लॉरी के अन्दर से 1, Gold Flow Premium Strong Beer, 182 कार्टून में 2184 लीटर, 02. Kingfisher Strong Premium Beer, 240 कार्टून में 2880 लीटर, एवं 03. Mokambo Reserve Premium Whisky 2 कार्टून में 16.740 लीटर अर्थात कुल 5080.740 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने बताया कि तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर टैंक लॉरी के फरार चालक को सुबह जलालगढ़ थानान्तर्गत मिश्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है,

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*