October 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार :* देश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में द्वितीय चरण *जनसंख्य प्रगणना (Population Enumeration – PE)* के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी *श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से०* ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी, जिला / वार्ड स्तर के संबंधित अधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

*प्रशिक्षण का उद्देश्य: त्रुटिरहित और पारदर्शी जनगणना*
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य में लगने वाले कार्मिकों को इसकी पूरी प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी देना है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि 30 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है, जो प्रतिदिन सुबह 06:15 बजे से शुरू हो रहा है। यह प्रशिक्षण 2027 की जनगणना की आधारशिला माना जा रहा है।

*डीएम ने दिया कड़ा निर्देश: गंभीरता और समय-सीमा का रखें ख्याल*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने जनगणना को एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह देश की भविष्य की योजनाओं का आधार है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न करना है। डीएम ने सभी कार्मिकों को त्रुटिरहित आंकड़े जुटाने, निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Taza Khabar