पूर्णिया बिहार27अप्रैल26* कांग्रेस का मिशन बूथ: आदित्य का ऐलान- डिजिटल फौज से लड़ेंगे किसान-युवा की लड़ाई*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पूर्णियां बिहार ।* कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान का बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष (अर्बन) कुमार आदित्य की अगुवाई में बैठक हुई। पर्यवेक्षक किशोरी लाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
*डिजिटल तरीके से होगा संगठन का गठन*
बैठक में फैसला लिया गया कि संगठन सृजन अभियान की पूरी कवायद डिजिटल माध्यम से चलाई जाएगी। कार्यकर्ताओं को प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी दी गई। अभियान में आ सकने वाली अड़चनों पर राय-मशविरा हुआ और समाधान निकाले गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता को जन-जन तक पहुंचना है।
*पर्यवेक्षक लेंगे आवेदन, बनाएंगे सृजन साथी*
पर्यवेक्षक किशोरी लाल अगले सात दिन तक जिले में रहेंगे। वे जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्ष तथा प्रदेश कमिटी में दावेदारी करने वाले साथियों से आवेदन लेंगे। साथ ही अधिक से अधिक सृजन साथी बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
*सरकार के खिलाफ बनेगा माहौल*
कुमार आदित्य ने स्पष्ट किया कि अभियान का लक्ष्य पार्टी को तलहटी तक मजबूत करना है। जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की किसान एवं नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन की जमीन तैयार की जाएगी।
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, बिज्येंद्र यादव, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मुन्नी मरांडी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष अली खान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक बारा, वरिष्ठ नेता श्याम बाबू समेत तमाम सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी साथियों ने संगठन को धार देने के लिए अपने विचार रखे और अभियान को परवान चढ़ाने का वचन दिया।

More Stories
पूर्णिया 27 अप्रैल26 सांसद की अचानक एंट्री से गदगद हुए डॉ. अनिल गुप्ता:
पूर्णिया27अप्रैल26*मौलाना बलियावी का बड़ा ऐलान: “निशांत कुमार ही JDU के सर्वमान्य नेता
लखनऊ27अप्रैल26*सरकारी नहर पर चलाई जेसीबी, बनाया अवैध रास्ता