पूर्णिया बिहार22मई26*भाजपा महिला उपाध्यक्ष ने मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से की मुलाकात,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार। भारतीय जनता पार्टी की महिला जिला उपाध्यक्ष आरती जायसवाल ने शनिवार को गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसाय भवन में बिहार सरकार के भू-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को चादर और फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के बाद आरती जायसवाल ने कहा कि मंत्री डॉ. जायसवाल का सरल व्यक्तित्व, कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन और जनसेवा के प्रति समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऊर्जावान एवं कर्मठ नेतृत्व का सानिध्य हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया की धरती पर मंत्री जी का आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। सीमांचल की मिट्टी से जुड़े नेता को प्रदेश के महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
आरती जायसवाल ने ईश्वर से मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। उन्होंने भरोसा जताया कि डॉ. जायसवाल के नेतृत्व में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में पारदर्शिता आएगी और जमीन-म्यूटेशन, दाखिल-खारिज जैसे मामलों का निपटारा तेजी से होगा।
गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद डॉ. दिलीप जायसवाल पहली बार पूर्णिया पहुंचे हैं। गुलाबगांछी से लेकर शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 मई 26 *प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा : एसपी सिटी*
पूर्णिया बिहार24मई26 *प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन,मंत्री ने विधायक के साथ किया शिलान्यास*
पूर्णियां बिहार 23मई26 भीड़ नारे लगाती है, मौलिक सोच इतिहास बनाती है” –