पूर्णिया बिहार19मई26* एसपी की पहल पूर्णिया में छात्र-छात्राओं को मिली यातायात और साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग
✦═════════════
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की पहल पर सहायक खजांची थाना अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में यातायात नियम और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।
*✦ बच्चों को दिए जरूरी टिप्स ✦*
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट की अहमियत, सड़क पार करने के नियम और बिना लाइसेंस वाहन न चलाने की जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड, फेक लिंक, OTP शेयर न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से बताया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे सबसे ज्यादा साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसलिए उन्हें शुरू से ही जागरूक करना जरूरी है।
*✦ माताओं और अभिभावकों में जोश ✦*
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में माताएं और अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने एसपी स्वीटी सहरावत की इस पहल की सराहना की। अभिभावकों का कहना था कि बच्चों को स्कूल स्तर पर ही ऐसी जानकारी मिलना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में काफी जोश और उत्साह का माहौल दिखा।
*✦ एसपी का संदेश ✦*
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पूर्णिया पुलिस का लक्ष्य सिर्फ अपराध रोकना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक बनाना भी है। आने वाले दिनों में जिले के सभी थानों में स्कूल-कॉलेजों के साथ मिलकर ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला