June 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 7 जून 26* विश्व साइकिल दिवस पर पूर्णिया में गूंजा 'फिट इंडिया' का नारा,

पूर्णिया बिहार 7 जून 26* विश्व साइकिल दिवस पर पूर्णिया में गूंजा ‘फिट इंडिया’ का नारा,

पूर्णिया बिहार 7 जून 26* विश्व साइकिल दिवस पर पूर्णिया में गूंजा ‘फिट इंडिया’ का नारा, आरएन शाह चौक से निकली साइक्लोथॉन*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

_युवाओं के जोश और बुजुर्गोंके जज्बे ने भरी सेहत की रफ्तार, जिला हाई स्कूल में रंगारंग समापन_

*पूर्णियां बिहार, 07 जून 2026*विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को ‘फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे आर एन शाह चौक से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
इस साइकिल यात्रा में युवक-युवतियों के साथ समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया, ‘सेहत के लिए चलाएं, देश के लिए चलाएं’ के संकल्प के साथ निकली यह रैली उर्दू स्कूल, भट्ठा बाजार होते हुए जिला हाई स्कूल पहुंची, जहाँ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ,
आयोजकों ने बताया कि ‘फिटर, ग्रीनर और स्ट्रॉन्गर इंडिया’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है,
सैकड़ों साइकिल सवारों ने तिरंगे के रंगों से सजी इस यात्रा में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया, जिला हाई स्कूल में हुए कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और फिटनेस की शपथ दिलाई गई
पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन की इस पहल की शहरवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की,

Taza Khabar