कानपुर नगर7जून26*विधान सभा सचिवालय ने विशेषाधिकार हनन प्रकरण में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट
कानपुर,*आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमिताभ बाजपेयी* द्वारा उठाए गए विशेषाधिकार हनन के प्रकरण पर उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए कानपुर नगर के जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त से 15 कार्यदिवस के भीतर तथ्यात्मक आख्या तलब की है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 13 मई 2026 को आर्यनगर क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के आधुनिकीकरण अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि के अधिकारों एवं दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न किए जाने तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन के संबंध में विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार हनन का मामला प्रस्तुत किया गया था।
विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करते हुए स्पष्ट एवं सुसंगत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के प्रति विधान सभा गंभीर है।
विधायक श्री अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि यह मुद्दा किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों तथा जनता की आवाज़ को सम्मान देने से जुड़ा हुआ है। उन्हें विश्वास है कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य सामने आएगा और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई होगी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष एवं विधान सभा सचिवालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

More Stories
दिल्ली 8 सितंबर 26*सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 1100 PG का सर्वे… 24 संपत्तियों पर चला बुलडोजर
इटावा 8 सितंबर 26*मानदेय में बढ़ोतरी से लेकर 5 लाख की चिकित्सा सुविधा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई बल्ले-बल्ले……!!*
कौशाम्बी 8सितंबर 26*जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश*