पूर्णिया बिहार 6 जून25*वाहन जांच के दौरान 49.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार एक टोटो भी बरामद।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के सहायक खजाँची थाना के संध्या गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि एक टोटो से विदेशी शराब माधोपाड़ा पुल होते हुए रजनी चौक की ओर आने वाली है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू गश्ती पदाधिकारी के द्वारा रुई गोला पुल के पास वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। वाहन जाँच के क्रम में एक टोटो चालक पुलिस को वाहन जाँच करता देखकर टोटो घुमाकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मो० युसुफ, उम्र 20 वर्ष, पिता मो० रहमान, सा० मौलवी बाड़ी, वार्ड नं0 27, थाना सहायक खजाँची, जिला पूर्णियाँ बताया। पकड़ाये व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल 49.500 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोबाईल बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब एवं मोबाईल को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में सहायक है। पदाधिकारी/कर्मियों के भूमिका प्रसंशनीय एवं सराहनीय रही

More Stories
नई दिल्ली28जुलाई26*रात में कितने बजे खोल सकते हैं ट्रेन की मिडिल बर्थ? सफर में नहीं चाहते विवाद, तो समझ लें रेलवे का नियम*
कानपुर नगर28जुलाई26*देर रात नशे में धुत लोडर चालक का तांडव, कई दुकानें तोड़ीं, मारी टक्कर टला बड़ा हादसा*
नई दिल्ली28जुलाई26*18 वर्ष से कम उम्र के उन सभी गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करे-सुप्रीम कोर्ट