November 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर26 क्षपूर्णिया में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" पदयात्रा 4 नवंबर को

पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर26 क्षपूर्णिया में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” पदयात्रा 4 नवंबर को

पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर26 क्षपूर्णिया में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” पदयात्रा 4 नवंबर को, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार / बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी बड़े आंदोलन की तैयारी में है। भाजपा द्वारा *”लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा”* का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 4 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला स्कूल, पूर्णियाँ से निकाली जाएगी।

*पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री की एंट्री से बढ़ी सियासी सरगर्मी*

इस पदयात्रा के मुख्य अतिथि असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे। उनके आने की खबर से जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के प्रदेश और स्थानीय नेताओं की तस्वीर भी लगाई गई है।

*जिला स्कूल से निकलेगी यात्रा, भाजपा ने किया आमंत्रित*

कार्यक्रम का निवेदक भारतीय जनता पार्टी, पूर्णियाँ है। पार्टी ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। इस यात्रा के जरिए भाजपा विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र बचाने का संदेश देगी।

Taza Khabar