पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *बायसी में जिलाधिकारी का आंगनवाड़ी केंद्र पर औचक निरीक्षण, सेविकाओं को किया सम्मानित*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन ब्यूरो चीफ
*पूर्णियां बिहार ।* सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बायसी प्रखंड के श्रीपुर मल्लाहटोली पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 42, डाँगराहा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
*स्टॉलों का किया निरीक्षण*
जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना, यूनिसेफ एवं विक्रमशिला द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों पर प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास (ECD), प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ECE), पोषण, अन्नप्राशन, गोदभराई, स्वास्थ्य तथा जीविका से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रदर्शन किया गया था।
*बच्चों से संवाद, पोषण ट्रैकर की समीक्षा*
डीएम ने केंद्र के बच्चों से सीधे संवाद कर उनका परिचय लिया और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण भी किया। साथ ही आंगनवाड़ी सेविका द्वारा ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप के माध्यम से बच्चों के वजन और शारीरिक वृद्धि की की जा रही मॉनिटरिंग का विस्तृत आकलन किया।
*लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र*
जिलाधिकारी ने योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर जमीनी हकीकत का फीडबैक लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, एएनएम एवं लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा, DRDA निदेशक अमरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बायसी, जीविका के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बायसी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आशा कार्यकर्ता, यूनिसेफ तथा विक्रमशिला टीम के सदस्य उपस्थित थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप