September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष

ब्रेकिंग:

मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

नारी सशक्तिकरण और महिला भागीदारी को बढ़ावा देने की पहल, भगवा पटका पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का संगठनात्मक विस्तार लगातार जारी है। संगठन में महिला भागीदारी और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री रामदेव शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती अमिता शर्मा ने राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने अमिता शर्मा का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अमिता शर्मा ने कहा कि वह सनातन धर्म की संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संगठन से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की गतिविधियों और विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने संगठन की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में महिलाओं को विशेष सम्मान प्राप्त है। वर्तमान समय में महिलाओं को अपने अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक एवं संगठित करने के साथ-साथ समाज में महिला सम्मान को बढ़ावा देने तथा सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए वह संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगी।
अमिता शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उनकी नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा समाज में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी में अमिता शर्मा की नियुक्ति को संगठन के विस्तार के साथ-साथ महिला भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Taza Khabar