March 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 3 फरवरी 26*बिहार बजट गरीब-कल्याण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर : राहुल कुमार सिंह

पूर्णिया बिहार 3 फरवरी 26*बिहार बजट गरीब-कल्याण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर : राहुल कुमार सिंह

पूर्णिया बिहार 3 फरवरी 26*बिहार बजट गरीब-कल्याण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर : राहुल कुमार सिंह

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज

पूर्णिया बिहार । बिहार विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने इसे सफल, संतुलित एवं गरीबों के हित में समर्पित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तथा NDA के सहयोग से चल रही सरकार की दूरदर्शी सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
राहुल कुमार सिंह ने कहा कि इस बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग—सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार एवं बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देकर सरकार ने यह संदेश दिया है कि बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों के लिए सहायता योजनाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएं तथा आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाले प्रावधान इस बजट को जन-हितैषी बनाते हैं।जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग एवं भाजपा की सकारात्मक भागीदारी से बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह बजट आने वाले वर्षों में बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Taza Khabar