पूर्णिया बिहार 3 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने रौटा थाना में किया जनसंवाद, चौकीदारों को दिया प्रशस्तिपत्र
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने रौटा थाना परिसर में एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आम जनमानस की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने रौटा थाना का निरीक्षण भी किया और विधान सभा चुनाव में अच्छे कार्य प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में रौटा थाना के सभी चौकीदारों को प्रशस्तिपत्र दिया।
पुलिस अधीक्षक के इस कार्य को देखते हुए रौटा थाना के सभी नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रौटा थाना के सभी चौकीदार भी इस सम्मान से बहुत खुश हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के पास आएं, उनका समाधान किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ8अगस्त26*घर-घर पहुंचाया जा रहा भगवान वाल्मीकि का चित्र*
पंजाब8अगस्त26*फाजिल्का एंटी फ्रॉड सेल इंचार्ज हरकेश शर्मा रिश्वत लेते गिरफ्तार;
बांदा 8 अगस्त 26*थाना बिसण्डा पुलिस की बहादुरी और त्वरित कार्यवाही से टला बडा हादसा ,