मऊगंज22 मार्च 26*नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर पुलिस की कार्यवाही, 6 वाहनों से वसूला 30 हजार का जुर्माना*
मऊगंज। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से आम जनता को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। ‘नो-एंट्री’ नियमों का उल्लंघन कर शहर के भीतर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ मऊगंज पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक (SP) के कड़े निर्देशन एवं एडिशनल एसपी मऊगंज के कुशल मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि शहर की सुरक्षा और यातायात नियमों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अभियान के दौरान यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने मोर्चा संभालते हुए शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ‘नो-एंट्री’ का उल्लंघन कर प्रवेश करने वाले 6 भारी ट्रकों को पकड़ा गया। इन वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹30,000 का समन शुल्क वसूला गया है।
पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नो-एंट्री के समय शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित है। यदि भविष्य में भी कोई चालक इन नियमों की अनदेखी करता पाया गया, तो उन पर और भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
रोहतास २२जुन २६ * मुस्लिम फेमिली बोर्ड ( दारुल काजा)