पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया शहर के के. हाट थाना क्षेत्र में रविवार रात एक वांछित अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई नहीं की और अपराधी को दबोच लिया, उसके साथ मौजूद दो निजी सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है,
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने के. हाट थाना परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वांछित अपराधी हथियार के साथ इलाके में पहुंचा है, इनपुट मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी, जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने दहशत फैलाने के लिए लगातार हवाई फायरिंग शुरू कर दी,
एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सरसी थाना क्षेत्र के एक चर्चित गैंग का सदस्य है, फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस घटना को अंजाम देने वाला था और उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं,
उन्होंने बताया कि अपराधी के पास से दो राइफल और दो खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है, अपराधी ने दो राउंड फायरिंग की थी
एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने बताया कि घटनास्थल को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है, जिस जगह फायरिंग हुई, वहां एक मकान का निर्माण चल रहा है, बताया जा रहा है कि उस मकान से जुड़ा एक व्यक्ति दो दिन पहले ही गोलीबारी के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया है, पुलिस इस कड़ी को भी गंभीरता से जांच रही है और उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है,

More Stories
लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की 20 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में बड़े उलटफेर: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें