September 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें

लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*

लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*

➡️ लखनऊ: डालीबाग कोठी में दाखिल हुए अफजाल अंसारी, कोर्ट के बाद कुर्क कोठी को रिलीज किया गया, 2022 से बंद कोठी को अब रिलीज किया गया, मुख्य द्वार LDA की आवासीय योजना से बंद, LDA की बाउंड्री से कोठी का मुख्य द्वार बंद है, इसलिए पीछे के रास्ते कोठी में दाखिल हुआ परिवार।

➡️ लखनऊ: वजीरगंज के जुबली कॉलेज के पास पेड़ गिरा, लगातार बारिश से विशाल पेड़ सड़क पर गिरा।

➡️ नोएडा: बिजनेस में नुकसान तो प्रेमी जोड़ा बना चोर, हाईफाई सोसाइटी और मकानों की करते थे रेकी, रेकी कर बंद पड़े मकानों को बनाते थे निशाना, प्रेमी जोड़े ने एक साथी के साथ बनाया गिरोह, प्रेमी प्रेमिका समेत तीन चोर गिरफ्तार किए गए, 5 लैपटॉप और 3.5 लाख रुपए कैश बरामद, थाना 113 पुलिस ने की गिरफ्तारी।

➡️ चित्रकूट: एडीजी जोन प्रयागराज ने किया निरीक्षण, ज्योति नारायण ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोई जनहानि नहीं, चित्रकूट के रामघाट क्षेत्र का मामला।

➡️ प्रतापगढ़: बारिश से कच्चा मकान ढहने से हादसा, मलबे में दबकर मासूम बच्चे की मौत, सूचना पर पुलिस-राजस्व की टीम पहुंची, नवाबगंज थाने के छोटी कोथरिया का मामला।

➡️ प्रयागराज: संगम नगरी में गंगा-यमुना नदियां उफान पर, यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू, 4 घंटे में 14 सेंटीमीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर, फाफामऊ में गंगा नदी चार सेंटीमीटर घटी है, छतनाग में 4 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ा, बक्शी बांध का भी जलस्तर 5 सेंटीमीटर बढ़ा, बाढ़ के खतरे को लेकर प्रयागराज में अलर्ट घोषित, जल पुलिस, गोताखोर, NDRF-SDRF ने मोर्चा संभाला।

➡️ अमेठी: न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई, फरार आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस का एक्शन, आरोपी शीतला सिंह के खिलाफ था आदेश, दलशाहपुर मौजा के ग्राम सैदपुर का मामला।

➡️ रायबरेली: गांव में जलभराव से ग्रामीणों में आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर लगाया जाम, जाम खोलने पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की झड़प, जल निकासी न होने से ग्रामीणों में नाराजगी, पुलिस ने दो ग्रामीणों को हिरासत में लिया, लाठी-डंडे लेकर तहसील पहुंचे नाराज ग्रामीण, एसडीएम से ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार, कोटवा और मदनिया गांव में जलभराव की समस्या।

➡️ अयोध्या: सूत्रों के हवाले से खबर, राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी बनाए गए, दिल्ली के महेश भागचंदका ट्रस्ट में ट्रस्टी बने – सूत्र, अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं महेश भागचंदका, शिकोहाबाद की निर्मला यादव भी ट्रस्टी बनीं – सूत्र, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय नए ट्रस्टी बने- सूत्र, हाईकोर्ट में मंदिर पक्ष के वकील थे मदन मोहन पांडेय।

➡️ लखनऊ: डालीबाग कोठी में दाखिल हुए अफजाल अंसारी, कोर्ट के बाद कुर्क कोठी को रिलीज किया गया, 2022 से बंद कोठी को अब रिलीज किया गया, मुख्य द्वारा LDA की आवासीय योजना से बंद, LDA की बाउंड्री से कोठी का मुख्य द्वार बंद है, इसलिए पीछे के रास्ते कोठी में दाखिल हुआ परिवार।

➡️ हापुड़: जिले में दो सरकारी विभागों में टकराव, वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे दोनों विभाग, बिजली विभाग और NHAI में टकराव, एक-दूसरे के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर, NHAI पर बिजली के खंभे तोड़ने का आरोप, करीब 25 बिजली के खंभे तोड़ने के लगे आरोप, विधायक निधि से डाली जा रही बिजली लाइन, NHAI की जमीन पर खंभे लगाने के आरोप, दो कॉलेज में होनी निर्बाध बिजली सप्लाई।

➡️ हापुड़: UPSIDC के कई इलाकों में जलभराव, जगह-जगह जल भराव की स्थिति ने रुलाया, आधे घंटे की बारिश में जलभराव ने किया परेशान, सैकड़ों फैक्ट्रीरियों के रास्ते में हुआ जलभराव, सड़कों पर कई फुट तक भरा बारिश का पानी, धौलाना क्षेत्र के UPSIDC के कई इलाके जलमग्न।

➡️ बदायूं: फाइनेंस अधिकारी बनकर युवक से ठगी, पीड़ित से 28 हजार ठगने का आरोप, बाइक किस्त जमा न होने का झांसा दिया, रुपए मांगने पर चेक दी, बाउंस हुई, कोतवाली बिसौली पुलिस को दी तहरीर।

➡️ उन्नाव: लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़े, पाटन-पूरवा मार्ग पर सड़के जलमग्न हुई, बैजुआमऊ गांव के पास कटान से परेशानी, प्रशासनिक टीम ने स्थिति का जायजा लिया।

➡️ मुरादाबाद: जिले में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश, जलमग्न सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त, कई पम्पिंग सेटों से पानी निकलवाने में जुटे।

➡️ अमरोहा: भारी बारिश के चलते दुकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर शेरा और सुरेश की मौत, पुलिस और प्रशासनिक टीम का रेस्क्यू शुरू, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना गजरौला क्षेत्र के कस्बे का मामला।

➡️ बाराबंकी: नशे में युवक ने परिजनों से की मारपीट, गंभीर घायल होने पर लखनऊ रेफर, 23 वर्षीय चंद्रकेश की रास्ते में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू, सूरतगंज क्षेत्र के बदलूपुरवा गांव का मामला।

➡️ प्रतापगढ़: डीएम के निर्देश पर बीएसए ने की कार्रवाई, प्रधानाध्यापिका, सहायक निलंबित की गई, बिना स्वीकृत कराए अवकाश पर गईं थी, प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी सिंह पर हुआ एक्शन, सहायक प्रतिमा रावत पर भी हुई कार्रवाई, जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिली थी खामियां, सुखपाल नगर के प्राथमिक विद्यालय का मामला।

➡️ बुलंदशहर: पत्नी ने देवर संग मिलकर की थी हत्या, पति सुमित को फांसी के फंदे पर लटकाया, काजल का देवर उमेश से अवैध संबंध, प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पति सुमित की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया, 2 साल के बच्चे की मां है आरोपी काजल, गुमराह करने के लिए सुसाइड की जानकारी दी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने झूठ का पर्दाफाश किया, कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतलपुर भसोली की घटना।

➡️ देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे से भारी बारिश का दौर जारी, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश, बारिश के चलते नदियों का तेज बहाव बढ़ा, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा-भीमताल में हालात बिगड़े, अधिकांश जिलों में 100 MM से ज्यादा बारिश दर्ज, अगले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, 62 से 150 MM तक बारिश होने की संभावना, मौसम अलर्ट को देखकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, आपदा राहत टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया।

➡️ पीलीभीत: लगातार बरसात से उफनाई शारदा नदी, गांव में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान, बनबसा बैराज से भी छोड़ा गया पानी, पूरनपुर तहसील क्षेत्र, शास्त्री नगर ज्यादा प्रभावित।

➡️ लखनऊ ब्रेकिंग: KGMU, जामिया मिलिया इस्लामिया की टीम को पुरस्कार, AI मॉडल के लिए टीम को मिला 1 लाख रुपये का पुरस्कार, डेंटल-स्केलेटल X-Ray से उम्र का आंकलन करेगा AI मॉडल, मोहाली में नेशनल कॉन्क्लेव में टीम को मिला सम्मान, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने टीम को किया सम्मानित।

➡️ बहराइच: बिजली के तार की चपेट में आया युवक, करंट की चपेट में आने के युवक की मौत, घर के बाहर शौच करने के दौरान हादसा, बिस्वा निवासी था 34 वर्षीय राज कारण, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बहराइच थाना बौंडी इलाके का पूरा मामला।

➡️ मुरादाबाद: आदमखोर तेंदुओं को लेकर सपा सांसद का बयान, इंसानी जान से बढ़कर तेंदुए नहीं- एसटी हसन, ‘सरकार को इंसानी जान की चिंता करनी चाहिए’।

Taza Khabar