पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *जनता दरबार में डीडीसी ने सुनी फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत शुक्रवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने जिला मुख्यालय में जनता दरबार लगाया। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने जिलेभर से आए फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने डीडीसी के सामने कुल 14 आवेदन रखे। इनमें राशन, पेंशन, जमीन विवाद, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। प्रभारी डीडीसी ने हर आवेदन का गहन अध्ययन कर मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
जिला मुख्यालय के साथ ही अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी पदाधिकारियों ने अपने कार्यालयों में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। सभी जगह आए आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
जिला प्रशासन ने बताया कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम हर सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर संबंधित अधिकारी खुद लोगों की शिकायतें सुनते हैं।
किसी भी आपात सहायता या जानकारी के लिए जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। दूरभाष संख्या 06454-242319, 242317 या 242320 पर कॉल कर सकते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिया कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।

More Stories
लखनऊ ७ जुलाई २६*फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी से प्रदेश के खुदरा खाद व्यापारी संकट में, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
तिरुपति ७ जुलाई २६*आस्था के आगे हारी 116 साल की उम्र, 11 किलोमीटर पैदल चलकर तिरुमला पहुंचीं नवनीतम्मा; कराया गया VVIP दर्शन
पुणे७ जुलाई २६*पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी दबोचे, कमिश्नर अमितेश कुमार बोले — व्यापारी न घबराएँ_*