पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के रुपौली थाना में बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर रुपौली थाना में पुलिस पब्लिक मैत्री एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें रुपौली थाना की टीम ने शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए जीत हासिल की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने कहा कि पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पुलिस कर्मियों का मनोरंजन हो सके और वे अपने काम में और अधिक उत्साह के साथ जुड़ सकें।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
*बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के दौरान आयोजित कार्यक्रम:*- मैत्री क्रिकेट और फुटबॉल मैच- श्वान दस्ता प्रदर्शन- अश्वारही दल की प्रस्तुतियां- पुलिस बैंड शो- प्रभात फेरी- निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता- चित्रकला प्रतियोगिता- साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
बिहार पुलिस सप्ताह दिवस का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें