पूर्णिया बिहार 22 दिसंबर 25*इंसाफ की उम्मीद: पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में लोगों को मिला न्याय
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट नीति आज तक
पूर्णिया बिहार से । पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने मुफस्सिल थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें दर्जनों लोगों ने *अपनी* समस्याएं बताईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया
जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कई समस्याएं आईं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्णिया पुलिस जनता के सहयोग और विश्वास से ही मजबूत होगी, और हर नागरिक की सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है,
लोगों का यक़ीन है कि पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के जनता दरबार से अपराध में कमी आएगी,पूर्णिया में आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे
अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बैंकों में विशेष टीम तैनात की जाएगी
जनता दरबार से लौट रहे लोगों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान थी, क्योंकि उन्हें इंसाफ की उम्मीद है।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*