वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*
वाराणसी से प्रकाश सिंह की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी*जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में वाराणसी जनपद की तहसील सदर ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। फरवरी 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार तहसील सदर को आईजीआरएस निस्तारण में 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं और प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक हासिल हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार तहसील सदर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण किया गया। शिकायतों के निस्तारण, डिफाल्टर संदर्भों की स्थिति तथा आवेदकों के फीडबैक जैसे विभिन्न मानकों पर तहसील सदर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
तहसील प्रशासन द्वारा जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से तहसील सदर ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है