अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
भेलसर(अयोध्या)नगर रुदौली के मोहल्ला पूरे मियां पानी टंकी के बगल वाली मरकज़ मस्जिद में क़ुरआन तरावी मुकम्मल हुई।
मुकम्मल कुरआन पाक तरावी पर पहुंच कर लोग मौलाना हाफ़िज़ मंसूर अहमद क़िब्ला की दुआओं से फ़ैज़ याब हुए। इस मौके पर हज़रत मौलाना तौसीफ आलम नदवी ने अपने रूहानी खिताब से नवाजा व दुआ फरमाई।इस बाबरकत मौके पर हज़ारों की तादात में रोजेदार नमाज़ी हजरात ने मौलाना मंसूर अहमद को मुबारक बाद पेश की।
इस मसर्रत मौके पर चेयर मैन जब्बार अली,मुजीब रुदौलवी,तारिक रुदौलवी, मोहम्मद शारिक, सै0 अली मिया, हाजी हाफ़िज़ महफूज़ आलम,हाफ़िज़ खालिद, सै0 तबरेज तब्बू,शानू खान,अयाज़ अंसारी,मो0 फैज़ान और तमाम बुजुर्ग नवजवान व बच्चे मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*