सुल्तानपुर २२ दिसंबर २५ * *मनरेगा के नामकरण पर कांग्रेसियों में उबाल,प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन*
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने और योजना में किए गए बदलावों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में सैकड़ों कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, गंदा नाला, जिला चिकित्सालय, बस स्टेशन, तिकोनिया पार्क और विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध दर्ज कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन कांग्रेसी जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्रशासन के समझाने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश प्रताप सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।ज्ञापन में मनरेगा का नाम पुनः महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना करने, योजना का घटाया गया बजट बहाल करने और मजदूरों को रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना उनके सम्मान पर सीधा आघात है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जबकि सरकार नाम बदलने की राजनीति में लगी है।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि वर्ष 2005 से यह योजना ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और आदिवासियों के लिए जीवनरेखा रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बनी हुई है।प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
More Stories
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!
बांदा 2 नवंबर 26*जमालपुर में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई रोक की गुहार*
बांदा 2 नवंबर26*थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मंदिरों के घंटे चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 12 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार ।