पूर्णिया बिहार 22 दिसंबर 25* अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा रविवार को जिला अतिथिगृह पूर्णिया एवं पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया का भौतिक निरीक्षण किया गया।
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज़ तक
पूर्णिया बिहार । जिला अतिथिगृह का निरीक्षण:-जिला अतिथिगृह के निरीक्षण के क्रम में मौके पर उपस्थित वरीय कोषागार पदाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता श्री नवल किशोर यादव को निर्देश दिया गया कि जिला अतिथिग्रह की विधि व्यवस्था दुरुस्त रखें। अतिथिगृह में आवासित सरकारी एवं गैर सरकारी व्याक्तियों का पूर्ण विवरण संधारित पंजी में अंकित करें और अतिथि गृह का कार्य नियमानुसार करने का निर्देश दिया गया। जिला अतिथि गृह में सभी आवश्यक संसाधनों एवं विधि व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अतिथिगृह का आंकलन करने एवं मौजूद उपस्कर का अवलोकन कर बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया।
जिला अतिथि गृह में हाउस सोर्सिंग के लिए वाह्म एजेंसी को सर्किट हाउस में पेड़ों की कटनी एवं छंटनी करने तथा हाऊस सोर्सिंग के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया का निरीक्षण:—विगत विधानसभा आम निर्वाचन के कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के भवन का अधिग्रहण किया गया था। उक्त भवन के अधिग्रहण के उपरांत उसे पुनः स्थापित कर दिया जाना था। इसी के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि अधिग्रहित भवन को बेहतर ढंग से तैयार ससमय करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पूर्णिया यूनिवर्सिटी के वीसी एवं पूर्णिया कॉलेज के प्रिंसिपल तथा वरीय उप समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, वरीय कोषागार पदाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता श्री नवल किशोर यादव तथा संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम