पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार*मरंगा थाना क्षेत्र में बीते 31 जुलाई की रात चाउमीन दुकानदार की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो शूटरों को हथियार और लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
*क्या था पूरा मामला*
दिनांक 31.07.2026 की रात मरंगा चौक स्थित होंडा शोरूम के सामने ठेला पर चाउमीन बेचने वाले *चंदन कुमार उम्र 30 वर्ष, पिता स्व. नरेश भगत, निवासी मुर्गी फार्म, वार्ड नं-09, थाना मरंगा* को अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में मरंगा थाना में कांड संख्या-292/26, दिनांक 01.08.2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 103(1)/303(2)/351(3)/3(5) एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
*एसआईटी ने किया त्वरित कार्रवाई*
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम SIT का गठन किया गया। साथ ही D.I.U की टीम को भी लगाया गया।
कड़ी मेहनत और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने घटना में शामिल दो अपराधकर्मियों को धर दबोचा।
*गिरफ्तार अपराधी*
*विशाल कुमार उर्फ रौशन, उम्र 22 वर्ष, पिता-विनोद भगत, निवासी-पुरैनी बाजार, जिला-मधेपुरा*
*साहिल कुमार, उम्र-19 वर्ष, पिता-अजय राय, निवासी-चकिया, वार्ड नं-34, थाना-बरौनी, जिला-बेगूसराय*
पुलिस ने दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और मृतक चंदन कुमार की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
*अन्य की तलाश जारी*
पुलिस के अनुसार, इस हत्या में और भी लोग शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
गोरखपुर2अगस्त26*साइबर फ्रॉड की शिकार महिला को राहत, 40 हजार रुपये वापस*