पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 25* पीएम के 75वें जन्मदिवस पर BJP कार्यकर्ताओं का भव्य आयोजन।
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार । भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई पूर्णिया ने आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिला कार्यसमिति सदस्य श्री पंकज श्रीवास्तव जी के प्रतिष्ठान (मधुबनी ऑटो, ब्रजेश ऑटो मोबाइल महिंद्रा शोरूम के निकट, मरंगा, पूर्णिया) पर संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों BJP कार्यकर्ता बंधु एकजुट होकर मोदी जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक जयकारों और राष्ट्रगान से हुई, उसके बाद मोदी जी के जीवन और योगदान पर आधारित वीडियो प्रदर्शन किया गया। BJP कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के ‘सेवा ही संगठन’ के सिद्धांत को अपनाते हुए, जिले में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। आयोजन में स्थानीय स्तर पर मोदी जी की योजनाओं जैसे जन धन, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया, जो पूर्णिया के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कल्याणकारी प्रभाव दिखा रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस पूर्णिया BJP परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों को छुआ है। हम सभी कार्यकर्ता बंधु इस अवसर पर संकल्प लेते हैं कि पूर्णिया जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में NDA सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाएंगे। मोदी जी का जीवन राष्ट्र-प्रेम का प्रतीक है, और हम उनके मार्गदर्शन में ‘सबका साथ, सबका विकास’ को साकार करेंगे।”
आगे जिला अध्यक्ष मनोज सिंह कहा कि यह आयोजन BJP की जमीनी स्तर पर सक्रियता का प्रमाण है, जो पूर्णिया को पूर्वी बिहार का विकास केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में BJP के वरिष्ठ नेता, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्णिया BJP परिवार ने इस अवसर पर मोदी जी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा राष्ट्र को समर्पित अपनी यात्रा को जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष क्रांति देवी, अर्चना शाह, अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी सदस्य मनोज चौधरी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, विनोद सिंहा, पंकज श्रीवास्तव , राजा सिंह, आरती जायसवाल सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।