पूर्णिया बिहार 18 मार्च 26 _पूर्णिया की आवाज़ संसद में बुलंद: पप्पू यादव ने सीमांचल-कोसी के किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। लोकसभा में कृषि पर आयोजित चर्चा के दौरान पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कोसी-मेची लिंक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की, जो इस क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है।
पप्पू यादव ने हर पंचायत में माइक्रो इरिगेशन को अनिवार्य करने पर जोर दिया, ताकि किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके और उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने किसानों की आर्थिक समस्याओं पर चिंता जताई और कहा कि सीमांचल के किसान फसल तो उगाते हैं, लेकिन प्रोसेसिंग और उचित बाजार के अभाव में उन्हें अपनी उपज कच्चे दामों पर बेचनी पड़ती है।
सांसद ने फसल बीमा योजना और कर्ज वितरण में हो रही अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने फसल बीमा को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के साथ-साथ सीमांचल और कोसी क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष क्रेडिट पैकेज लागू करने की मांग की।
पप्पू यादव ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर भी प्रकाश डाला और इस क्षेत्र को जलवायु संवेदनशील जोन घोषित कर विशेष मिशन लागू करने की मांग की। उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया

More Stories
पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26 *पूर्णिया में सफाई कर्मियों का हुआ भव्य सम्मान, महापौर ने दिया प्रशस्ति-पत्र*
पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26*SDO ने किया जलालगढ़ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण, कर्मियों की हाजिरी जांची*
लखीमपुर 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर बुलेटिन-