May 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *एक हफ्ते में 100% काम पूरा करने का अल्टीमेटम,

पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *एक हफ्ते में 100% काम पूरा करने का अल्टीमेटम,

पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *एक हफ्ते में 100% काम पूरा करने का अल्टीमेटम, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*: डी डी सी

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार । पूर्णिया उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को महानंदा सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की प्रगति पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी बीडीओ और संबंधित अफसर मौजूद रहे।
सभी प्रखंडों की रिपोर्ट देखने के बाद डीडीसी ने काम की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी बीडीओ को साफ निर्देश दिया कि अगले सात दिन में हर हाल में शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण पूरा किया जाए। अंजनि कुमार ने कहा कि कोई भी हकदार लाभुक पेंशन से महरूम न रहे, इसके लिए लंबित मामलों को सबसे पहले निपटाया जाए।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाकर बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय लाभुकों का घर-घर जाकर प्रमाणीकरण कराया जाए। आधार सीडिंग, बायोमेट्रिक जांच और मृत व्यक्तियों का नाम हटाने से जुड़े सभी पुराने मामलों को भी फौरन पूरा करने को कहा।
बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 3,43,248 पेंशनधारियों में से 80,251 लोगों का जीवन प्रमाणीकरण अब तक नहीं हुआ है। यह कुल का 23.38% है। इसके अलावा 3,451 लाभुकों की आधार मैपिंग बाकी है और 2,616 मामलों में मृत्यु दर्ज की गई है।

*प्रखंडवार लंबित मामले*

सबसे खराब स्थिति नगर निगम पूर्णिया की है, जहां 43.23% प्रमाणीकरण लंबित है। इसके बाद धमदाहा 25.36%, कृत्यानंद नगर 25.33%, बरहरा 25.04%, बनमनखी पंचायत 24.48%, डगरुआ 23.31%, बैसी 21.97%, रुपौली 21.39%, श्रीनगर 21.31%, अमौर 21.27%, बायसी 20.56%, कसबा 20.50%, भवानीपुर 20.46%, बनमनखी नगर परिषद 18.51%, पूर्णिया पूर्व पंचायत 15.82% और जलालगढ़ 14.87% है।
डीडीसी ने सभी बीडीओ को हर दिन काम की समीक्षा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा। उन्होंने चेताया कि काम में कोताही मिली तो संबंधित अफसरों की जवाबदेही तय होगी।
प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे तुरंत नजदीकी प्रखंड या पंचायत कार्यालय या कैंप में जाकर जीवन प्रमाणीकरण करा लें, ताकि पेंशन बिना रुकावट मिलती रहे।