पूर्णिया बिहार 12 मई 26*’साइबर स्मार्ट ट्यूसडे’ पर पूर्णिया पुलिस ने दी ऑनलाइन ठगी से बचने की जानकारी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार । ‘साइबर स्मार्ट ट्यूसडे’ अभियान के तहत सोमवार को साइबर थाना पूर्णिया की टीम ने रजनी चौक स्थित एस.के. मिशन स्कूल में बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के गुर सिखाए।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी से शेयर न करें और फेक कॉल से कैसे बचें। ऑनलाइन गेम, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर होने वाली ठगी के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
साइबर थानाध्यक्ष ने कहा कि आज के दौर में बच्चे सबसे ज्यादा ऑनलाइन एक्टिव रहते हैं, इसलिए उनका जागरूक होना जरूरी है। अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दें।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों से सवाल-जवाब भी किए गए। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान हर स्कूल में होने चाहिए।

More Stories
मथुरा 12 मई 26*थाना खैर जनपद अलीगढ के 25000/- रूपया के इनामिया को किया गिरफ्तार ।*
भागलपुर12मई26*पश्चिम बंगाल में ममता वायरस सह गुंडा संस्कृति का आतंक खत्म : भाजपा
बांदा 12 मई26*मानसिक स्वास्थ्य एवं टेली मानस नंबर 14416 के विषय में जागरूकता व ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ*