*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर12मई26*बवासीर के ऑपरेशन में लापरवाही और फिर मौत अस्पताल में हुई
*बवासीर के ऑपरेशन में लापरवाही और फिर मौत अस्पताल में हुई, मगर इंसानियत व्यवस्था में मरती दिखी,शव उठाने की जिद में पीड़ित परिवारों पर ही टूटी खाकी की सख्ती*
*कल्याणपुर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में बवासीर के ऑपरेशन के लिए भर्ती युवक की मौत के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि दलाल के जरिए अस्पताल पहुंचाए गए युवक को दो यूनिट खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।*
*इसके बाद दुख और गुस्से में डूबे परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया। घंटों तक पुलिस हालात नहीं संभाल सकी, लेकिन आरोप है कि बाद में कैमरे बंद कर जबरन शव उठाने की कोशिश की गई*।
*इसी दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। पूरे घटनाक्रम ने सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर अस्पताल की जवाबदेही तय करने से पहले पीड़ित परिवारों पर ही सख्ती क्यों दिखाई गई?*
*सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या उस वक्त किसी को महिलाओं के साथ व्यवहार को लेकर कानून और संवेदनशीलता याद नहीं रही? जिस परिवार ने अपना बेटा खोया, वही पीड़ित परिवार पुलिसिया दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाता नजर आया।*
*लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की यदि लापरवाही नहीं थी तो अस्पताल प्रबंधन सवालों से बचता क्यों दिखा? इस घटना ने कानपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था, निजी अस्पतालों में कथित दलाल तंत्र और पुलिस की कार्यशैली,तीनों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं*।
*शहर में चर्चा सिर्फ एक मौत की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की हो रही है जहां इंसाफ मांगते गरीब परिवार खुद कटघरे में खड़े कर दिए जाते हैं।*

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*