पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 डीएम ने सऊदी में मृतक के परिजन को सौंपा चेक*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार | सऊदी अरब में मृत्यु के बाद मृतक मो0 नजर* की माँ *नाजमीन बेगम* को मंगलवार को जिला पदाधिकारी द्वारा मुआवजे की राशि का चेक सौंपा गया।
ज्ञातव्य है कि *ग्राम-जमीरा डेंगा, वार्ड-7, पोस्ट-शीशाबाड़ी, प्रखण्ड-बैसा, थाना-रौटा* निवासी मो0 नजर की सऊदी अरब में मृत्यु हो गई थी। भारतीय राजदूतावास, रियाद से प्राप्त पत्र के आधार पर मृतक के परिजनों को भुगतान हेतु *45,733 रुपये* का एसबीआई चेक जिला नजारत शाखा, पूर्णिया को प्राप्त हुआ था।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वैध उत्तराधिकारी के निर्धारण के लिए *अनुमंडल पदाधिकारी, बायसी* ने जांच प्रतिवेदन सौंपा। *अंचल अधिकारी, बैसा* की जांच में पुष्टि हुई कि मृतक की माँ *नाजमीन बेगम* ही वैध उत्तराधिकारी हैं। परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने भी इस पर सहमति जताई।
उक्त रिपोर्ट के आधार पर जिला पदाधिकारी ने नाजमीन बेगम को 45,733 रुपये का चेक हस्तगत कराया।
More Stories
लखनऊ २८ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
राजनांदगाव 28सितम्बर 26*शंकर गुहा नियोगी शहीद दिवस पर राजनांदगांव में निकली रैली,
उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक