पूर्णिया बिहार 1 में 26* मां की ममता का सूरज अस्त, सांसद पप्पू यादव ने जलालगढ़ प्रमुख के घर पहुंचकर दी सांत्वना
मोहम्मद इरफान कामिल पूर्णिया डिविजन बिहार यूपी आज तक
*पूर्णियां । जलालगढ़ प्रखण्ड के प्रमुख श्री निखिल कुमार उर्फ भिखारी यादव जी की पूज्य माताजी के स्वर्गवास से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मातृ वियोग की इस असहनीय पीड़ा में डूबे परिवार को सांत्वना देने आज माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी स्वयं उनके आवास पहुंचे।
सांसद पप्पू यादव ने शोकाकुल प्रमुख भिखारी यादव एवं परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माँ के जाने से जो जगह खाली होती है, उसे दुनिया की कोई दौलत नहीं भर सकती।
सांसद ने दिवंगत माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
“यह सिर्फ आपका नहीं, पूरे जलालगढ़ परिवार का नुकसान है। दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं,” सांसद पप्पू यादव ने कहा।
इस दौरान क्षेत्र के मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य