May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णियां बिहार 1 मेई 26 पूर्णिया में न्याय मंदिर की हुंकार: दिल्ली तक गूंजी बेंच की मांग

पूर्णियां बिहार 1 मेई 26 पूर्णिया में न्याय मंदिर की हुंकार: दिल्ली तक गूंजी बेंच की मांग

पूर्णियां बिहार 1 मेई 26 पूर्णिया में न्याय मंदिर की हुंकार: दिल्ली तक गूंजी बेंच की मांग

मोहम्मद इरफान कामिल पूर्णिया डिविजन बिहार यूपी आज तक न्यूज़ चैनल

*पूर्णिया बिहार ।* बंगाल दौरे से लौटते ही पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने राजधानी में बड़ा दांव चल दिया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट कर उन्होंने सीमांचल में पटना उच्च न्यायालय की पीठ खोलने का मुद्दा मजबूती से रखा।
विधायक ने गुलदस्ता देकर मंत्री का अभिनंदन किया और क्षेत्रवासियों का दर्द बताया। खेमका का कहना था कि भागलपुर, कोसी और पूर्णिया इलाके के फरियादियों को इंसाफ के लिए 300-400 किमी का सफर तय करना पड़ता है। इस दूरी से गरीब-गुरबा का पैसा, वक्त और मेहनत सब बर्बाद होता है।
उन्होंने याद दिलाया कि पूर्णिया 1770 से अस्तित्व में है और प्रधानमंत्री ने इसे महत्वाकांक्षी जिले की सूची में शामिल किया है। सीमांत भू-भाग के वाशिंदों को त्वरित व आसान कानूनी राहत देने हेतु यहां अदालत की शाखा खोलना वक्त की पुकार है।
विधायक ने बताया कि सदन में आवाज उठाने के साथ वे राज्य के मुखिया और राज्यपाल को भी अर्जी दे चुके हैं। राज्यपाल कार्यालय से केंद्र को सिफारिश भी जा चुकी है।
कानून मंत्री मेघवाल ने प्रस्ताव को अहम मानते हुए भरोसा दिया। बोले, सीमांचल की तरक्की केंद्र की प्राथमिकता है। पटना स्थित मुख्य न्यायालय से पूरी जानकारी मंगाकर अगला कदम उठाया जाएगा।
खेमका ने मंत्री को पूर्णिया पधारने का न्योता दिया। कहा, उनका लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण उत्थान और यहां न्यायिक पीठ की स्थापना है। उन्हें यकीन है कि मौजूदा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में यह सपना साकार होगा।