पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*
*नशामुक्त बिहार अभियान का ‘युवा जोश’ चरण, मध्य विद्यालय उफरैल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम*
*डॉक्यूमेंट्री देखकर बच्चों ने ली शपथ, नशे से रहेंगे दूर, समाज को भी करेंगे जागरूक*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपीआज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित चार चरणों के जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत चतुर्थ चरण *’युवा जोश’* के अवसर पर आज मध्य विद्यालय उफरैल, पूर्णिया में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*LED वैन से दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री*
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को दृश्य-श्रव्य माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।
*बच्चों को दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश*
बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने, नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि नशे से दूरी बनाकर ही स्वस्थ परिवार और बेहतर समाज का निर्माण संभव है। कम उम्र से ही बच्चों में जागरूकता विकसित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

More Stories
मेरठ:24 नवम्बर 26*होटल व्हाइट हाउस पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
चित्रकूट 24 नवंबर 26*कोतवाली के ठीक बगल में नकली खाद का कथित कारोबार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम छपी बोरियों का हो रहा था इस्तेमाल
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब*